साहिबगंज में पशुधन मेला शुरू, ग्रामीणों में रुचि नहीं

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : झारखंड सरकार ने पशुपालकों की आय दोगुनी करने के लिए जिला स्तरीय मुख्यमंत्री

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 12:45 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 12:45 AM (IST)
साहिबगंज में पशुधन मेला शुरू, ग्रामीणों में रुचि नहीं
साहिबगंज में पशुधन मेला शुरू, ग्रामीणों में रुचि नहीं

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : झारखंड सरकार ने पशुपालकों की आय दोगुनी करने के लिए जिला स्तरीय मुख्यमंत्री पशुधन विकास मेला का आयोजन किया है। इसमें 50 फीसद अनुदान पर लाभुक दुधारू गाय खरीद कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। पशुपालन विभाग के प्रांगण में मेला लगा हुआ है। मगर मेले में अपेक्षा से काफी कम ग्रामीण जुट रहे हैं। इससे फिलहाल योजना की सफलता पर संदेह है।

हालांकि अब तक एक व्यापारी ही यहां 13 गाय लेकर पहुंचा है। हर एक गाय अलग अलग नस्ल की है जिसमें सहिवाल, जर्सी भी शामिल है। सभी गाय को फिलहाल 15 दिनों तक क्वारंटाइन में रखा गया है। सभी गाय लगभग 15 दिनों के अंदर बच्चा देगी। तीन गाय ने शनिवार को बच्चा दिया। वैसे अब तक सिर्फ सात किसान ही गाय देखकर गए हैं। यदि यही स्थिति रही तो सभी गाय योजना के अधीन न बिक्री होकर सामान्य रूप से बिक्री होगी क्योंकि व्यापारी को बनारस से साहिबगंज तक गाय लाने में लाखों रुपया खर्च हुआ है। निश्चित रूप से सभी गाय को बेचकर ही व्यापारी वापस घर लौटेगा। व्यापारी का कहना है कि यहां लोगों में रुचि नहीं दिखी जा रही है। का गव्य विकास के तकनीकी पदाधिकारी दीपेंद्र सिंह के अनुसार 2020-21 में 550 गाय देने का लक्ष्य रखा गया है। किसान को 34000 रुपया लगाना होगा। इतनी ही राशि सरकार देगी। एक गाय की खरीद के लिए करीब 60,000 रुपया है। तीन साल के लिए 5000 रुपया का इंश्योरेंस किया जाता है और चारा के लिए 3000 रुपया लाभुक को दिया जाता है।

chat bot
आपका साथी