लीजधारकों को खेत बर्बाद करने का अधिकार नहीं

संस मंडरो झारखंड विधानसभा की अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 06:49 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 06:49 PM (IST)
लीजधारकों को खेत बर्बाद करने का अधिकार नहीं
लीजधारकों को खेत बर्बाद करने का अधिकार नहीं

संस, मंडरो : झारखंड विधानसभा की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सभापति लोबिन हेंब्रम व सदस्य कोलेविरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी मंगलवार को मिर्जाचौकी पहुंचे। वे यहां चार नंबर सहित अन्य जगहों पर संचालित क्रशर क्षेत्रों का निरीक्षण किया। समिति के सभापति ने बताया कि चल रहे क्रशर, माइंस आदि के बारे में जानकारी जिला खनन पदाधिकारी से ली है। कहा कि लीज देने का मतलब यह नहीं है कि किसानों की जमीन को डस्ट से खराब कर दें। यहां पहले पहाड़ के झरना के पानी से खेतों की सिचाई होती थी, लेकिन अब झरना बंद हो गया है। सहजन के साग पर डस्ट भर गया है। माल मवेशी की चरागाह की जमीन बर्बाद हो गई। इसे लेकर स्थल का निरीक्षण किया गया है। बताया कि क्रशर चलाएं सरकार को राजस्व दें, लेकिन दायरे में क्रशर को संचालित करें। यहां अक्सर देखा जाता है कि बिना चालान का स्टोन चिप्स लोडेड ट्रक बिहार की ओर जाता है। कोलेविरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी ने बताया कि जल, जंगल, जमीन की रक्षा करना सभी का दायित्व है। इसके साथ पर्यावरण की रक्षा करना है। लेकिन यहां तो पर्यावरण दूषित हो रहा है। लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। •ामीन बंजर हो रही है जबकि मवेशियों के खाने के लिए चारा तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि इस निरीक्षण की रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी और संबंधित विभाग को भी उपलब्ध करायी जाएगी। मौके पर साहिबगंज एसडीओ पंकज कुमार साव, जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, मंडरो सीओ सुनीता किस्कू, मिर्जाचौकी थाना प्रभारी अशोक प्रसाद आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी