झामुमो की सगड़भंगा पंचायत गठित

तीनपहाड़(साहिबगंज): सगड़भंगा पंचायत के अयोध्या फुटबॉल मैदान के चबूतरे पर रविवार की रात

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Sep 2018 04:58 PM (IST) Updated:Mon, 03 Sep 2018 04:58 PM (IST)
झामुमो की सगड़भंगा पंचायत गठित
झामुमो की सगड़भंगा पंचायत गठित

तीनपहाड़(साहिबगंज): सगड़भंगा पंचायत के अयोध्या फुटबॉल मैदान के चबूतरे पर रविवार की रात झामुमो के समिति के पुनर्गठन को लेकर बैठक की गई। अध्यक्षता पंचायत की मुखिया एलिजाबेथ किस्कु ने की। इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में प्रखंड अध्यक्ष गोपाल हेम्ब्रम, पौलुस मुर्मू, अब्दुल जब्बार अंसारी उपस्थित थे। नई समिति में अध्यक्ष अब्दुल हमीद अंसारी, सचिव भादो हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष पिथो किस्कु, उपाध्यक्ष प्रधान किस्कु, कन्हाई बेसरा, संयुक्त सचिव सावना किस्कु, संजय टुडू, सरकार मुर्मू, संगठन सचिव जुगलु बेसरा, सहित प्रखंड समिति सदस्य और पंचायत कार्यकारणी सदस्य का भी चयन किया गया। इसके बाद सभी को शपथ दिलाई गई। मौके पर नजरुल इस्लाम, चैतन्य मुर्मू,समशेर अंसारी, सीताराम हेम्ब्रम सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी