सोना चोरी में चार साल से फरार जमील शेख गिरफ्तार

संवाद सहयोगी राजमहल राजमहल थाना पुलिस ने चार साल से फरार सोना चोरी के आरोपित जमील

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 05:16 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 05:16 PM (IST)
सोना चोरी में चार साल से फरार जमील शेख गिरफ्तार
सोना चोरी में चार साल से फरार जमील शेख गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, राजमहल : राजमहल थाना पुलिस ने चार साल से फरार सोना चोरी के आरोपित जमील शेख को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी सोमवार को एसडीपीओ अरविद कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को दी।

उन्होंने बताया कि जमील शेख सोना चोरी की तीन बड़ी घटनाओं का आरोपित है। बेंगलुरु से 70 किग्रा व मुंबई से 14 किलो सोना चुराने व रांची के लोअर बाजार की एक सोने चांदी की दुकान का शटर काटकर चोरी करने का आरोपित है। जमील ने स्वीकार किया है कि मुंबई सोना चोरी कांड में मिले 650 ग्राम सोने के अपने हिस्से को पश्चिम बंगाल के कालियाचक में जाकर बेचा है। राजमहल में वह पुलिस के साथ मारपीट करने एवं आ‌र्म्स एक्ट का वांछित आरोपित है। उसे 11 अप्रैल को कछुवाकोल के आम बगीचे के पास एक संबंधी के घर से गिरफ्तार किया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि जमील शेख ने कलियाचक में जिसके पास सोना बेचा उसकी पहचान की जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बेंगलुरु, मुंबई और रांची पुलिस को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। इसके साथ साथ अन्य आरोपितों की तलाश भी पुलिस कर रही है और जल्द ही पुलिस को इसमें सफलता मिलेगी। जमील शेख को कोविड-19 परीक्षण के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मौके पर पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार व थाना प्रभारी प्रणीत पटेल भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी