किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

गुनिहारी पंचायत भवन में शनिवार को आत्मा के परियोजना उपनिदेशक अजय कुमार पूरी की अध्यक्षता में कृषक गोष्ठी की गई। इसमें किसानों से खेतीबारी की जानकारी लेते हुए सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:25 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:25 PM (IST)
किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : गुनिहारी पंचायत भवन में शनिवार को आत्मा के परियोजना उपनिदेशक अजय कुमार पूरी की अध्यक्षता में कृषक गोष्ठी की गई। इसमें किसानों से खेतीबारी की जानकारी लेते हुए सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को खेती करने के लिए सब्सिडी पर कृषि यंत्र देती है। अपनी आवश्यकताओं के अनुसार किसान कृषि यंत्र खरीद सकते हैं। धान, मक्का या अन्य फसलों की बीमा कराने पर किसी भी कारण फसल नष्ट होने से उचित मुआवजा दिया जाता है। एटीएम सबा परवीन ने भी सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली सुविधा व लाभ के बारे में बताया। प्रीमियर इरीगेशन इंजीनियर संदीप नामदेव ने भी किसानों को सब्जी खेती में सिचाई, रोग इत्यादि के बारे में किसानों को बताया। गोष्ठी में कृषक मित्र कालीचरण मंडल, मधु रजक, दिलीप मंडल, राजकुमार साह, किशोर चौधरी, सुखवा उरांव, बल्लू माल्टो, अशोक घोष, प्रशांत रुज, मो. कुदरत अली, लक्ष्मी नारायण प्रमाणिक, रवींद्र साह, पुरेन्द्र सिंह, शिवपूजन मंडल सहित दर्जनों किसान थे।

chat bot
आपका साथी