प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बनेगा विश्वगुरु : अनंत

संवाद सहयोगी साहिबगंज भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रशिक्षण विभाग की ओर से हमारी विदेश नी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:23 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:23 PM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बनेगा विश्वगुरु : अनंत
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बनेगा विश्वगुरु : अनंत

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रशिक्षण विभाग की ओर से हमारी विदेश नीति और उपलब्धियां विषय पर शनिवार को वर्चुअल ई-चितन वर्ग का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यवक्ता पूर्व प्रदेश महामंत्री राजमहल विधायक अनंत ओझा शामिल हुए। उन्होंने साहिबगंज, पाकुड़ व दुमका जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश का मान-सम्मान पूरी दुनिया में ऊंचा हुआ है। प्रधानमंत्री ने अपने देश का ख्याल रखते हुए अन्य देशों को दवाओं की आपूर्ति की। इसके बाद अभी इस साल भारत में वैक्सीन का उत्पादन होने लग गया तो जितनी हमारे पास देने की क्षमता थी, दूसरी लहर के पहले भारत ने दिया।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैक्सीन मैत्री योजना के तहत लगभग 94 देशों को 6.6 करोड़ कोरोना वैक्सीन दी गई। अभी भारत कोरोना महामारी से दृढ़तापूर्वक प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लड़ रहा हैं। उन्होंने ने कहा प्रमुख वैश्विक मंचों पर भारत का सम्मान बढ़ा है। रक्षा के क्षेत्र में भारत मजबूत हुआ है। पाकिस्तान समय-समय पर जरूर कश्मीर राग अलापता है, लेकिन उसे दूसरे देशों का साथ नहीं मिल पाता है। यह भारत के बड़े रुतबे का ही असर है चीन के साथ हुई झड़प के बाद भारत मसले पर दूसरे देश को का साथ पाने में कामयाब रहा। उन्होंने ने कहा देश के सीमा सुरक्षा को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सेना का थल, वायु और नौसेना का तेजी से विकास कर रहा है। कहा कि भारत शक्तिशाली ही नहीं विश्वगुरु बनना चाहता है और केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव है।

chat bot
आपका साथी