पत्नी से विवाद हुआ तो लगा ली फांसी

लोहंडा में स्थित राज कार वाश गैरेज के संचालक राजकुमार पंडित ने घरेलू विवाद में फांसी लगा ली। राजकुमार गोड्डा के ललमटिया के निमासोर का रहनेवाला था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 07:42 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:42 PM (IST)
पत्नी से विवाद हुआ तो लगा ली फांसी
पत्नी से विवाद हुआ तो लगा ली फांसी

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : लोहंडा में स्थित राज कार वाश गैरेज के संचालक राजकुमार पंडित ने घरेलू विवाद में फांसी लगा ली। राजकुमार गोड्डा के ललमटिया के निमासोर का रहनेवाला था। उसकी शादी लगभग दो साल पहले भागलपुर जिले के कमलपुर के आरती देवी के साथ हुई थी। रविवार की शाम पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने पंखे में रस्सी के सहारे लटक कर फांसी लगा ली। खबर मिलते ही जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। वहीं घटना के बाद से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजकुमार के चचेरे भाई पवन कुमार पंडित ने बताया कि उन्हें आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दी। इसके बाद वे ललमटिया से यहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

chat bot
आपका साथी