आशा पूरी हो सकती तृष्णा नहीं

संवाद सहयोगी साहिबगंज गुरु पूर्णिमा पर शनिवार को गांधी चौक स्थित कबीर आश्रम में भजन-कीत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:40 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:40 PM (IST)
आशा पूरी हो सकती तृष्णा नहीं
आशा पूरी हो सकती तृष्णा नहीं

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : गुरु पूर्णिमा पर शनिवार को गांधी चौक स्थित कबीर आश्रम में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संत गोपाल साहब ने कहा कि मनुष्य की इच्छाएं अपूर्ण है जो कभी पूरा नहीं हो सकती। कुछ इच्छाएं मनुष्य की पूरी हो जाती है उसके बाद उनके अंदर दूसरे इच्छाएं जागृत हो जाती है। यह क्रम लगातार चलता ही रहता है। इसलिए मनुष्य की आशाएं पूरी हो सकती है तृष्णा नहीं। मनुष्य को फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए बल्कि अच्छे कर्म करते ही रहना चाहिए। अच्छे कर्म का अच्छा ही फल मिलता है। संत शंकर राउत ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के पालन करते हुए मंदिर परिसर में काफी कम संख्या में लोगों की उपस्थिति में भजन कीर्तन तरफ भंडारा का आयोजन कराया गया। इस मौके पर संत किस्टो साहब, संत हिरण साध्वी, संत संजय, संत जगदीश साहब, संत गणेश दास, संत अरुण दास आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी