रूपा तिर्की की मौत की हो उच्चस्तरीय जांच : भाजपा

संवाद सहयोगी साहिबगंज भाजपा जिलाध्यक्ष रामदरश यादव ने महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 08:41 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 08:41 PM (IST)
रूपा तिर्की की मौत की हो उच्चस्तरीय जांच : भाजपा
रूपा तिर्की की मौत की हो उच्चस्तरीय जांच : भाजपा

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : भाजपा जिलाध्यक्ष रामदरश यादव ने महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। गुरुवार को बाटा रोड स्थित विधायक कार्यालय में उन्होंने कहा कि रूपा तिर्की का शव जिस हालात में मिला है उसे देखकर प्रतीत होता है कि उसकी हत्या साजिश के तहत की गई है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रूपा तिर्की की मां और परिवार वालों का कहना है कि जिस अवस्था में उसका शव उसके कमरे में लटका हुआ था वैसी परिस्थिति हत्या की ओर इशारा करता है। स्वजनों का आरोप है कि उसके नजदीकी पुलिस अधिकारी व कुछ लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इस वजह से वह कुछ दिनों से काफी परेशान थी। कहा कि रूपा तिर्की की मौत के बाद पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई थी मगर एक बात समझ नहीं आ रही है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अभी तक इस गंभीर मामला पर कुछ बोल क्यों नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने आप को आदिवासियों का मुख्यमंत्री कहने वाले आज एक होनहार आदिवासी पुलिस ऑफिसर की संदिग्ध मौत पर चुप्पी साधे हुए हैं। जबकि उन्ही के पार्टी के विधायक लगातार मांग कर रहे हैं कि इस गंभीर विषयों का जांच सीबीआइ से कराई जाय। जिस राज्य में पुलिस सुरक्षित नहीं है उस राज्य की आम जनता का क्या होगा यह आप समझ सकते हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी व हमारी पार्टी के विधायक लगातार मांग कर रहे हैं कि रूपा तिर्की की मृत्यु का सीबीआइ जांच करायी जाए व आरोपितों को सलाखों के पीछे भेजा जाए। कहा कि जब से झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है तब से लगातार आदिवासियों पर अत्याचार की खबर आ रही है मगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनाव के समय ही आदिवासी याद आते हैं।

chat bot
आपका साथी