मात्र 29 मिनट में गिना दी सरकार की योजनाएं

बरहेट प्रखंड की छूछी पंचायत का हेसाघुट्टू मैदान। मुख्यमंत्री के इंतजार में सैकड़ों लोग जमे हुए हैं। चारों तरफ पुलिस ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है। तेज धूप में लोग पसीने से लथपथ हैं पर मुख्यमंत्री को देखने की चाह भी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 10:22 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 10:22 PM (IST)
मात्र 29 मिनट में गिना दी सरकार की योजनाएं
मात्र 29 मिनट में गिना दी सरकार की योजनाएं

ब्रजनंदन कुमार, बरहेट (साहिबगंज) : बरहेट प्रखंड की छूछी पंचायत का हेसाघुट्टू मैदान। मुख्यमंत्री के इंतजार में सैकड़ों लोग जमे हुए हैं। चारों तरफ पुलिस ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है। तेज धूप में लोग पसीने से लथपथ हैं पर मुख्यमंत्री को देखने की चाह भी है। मंच के सामने दर्शक दीर्घा से भर चुका है। हेलीपैड के पास भी कुछ लोग जमे हुए हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव व पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा मंच स्थल के साथ-साथ हेलीपैड स्थल पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। दिन के करीब दो बज चुके हैं। लोग बार-बार आसमान की ओर देखते हैं। दो बजकर तीन मिनट पर आसमान में हेलीकाप्टर आता दिखा। लोग खुशी से झूम उठे। दो मिनट बाद ही हेलीकाप्टर नीचे उतरा। पहले सांसद विजय कुमार हांसदा उतरे। उसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। लोगों का अभिवादन करते हुए आगे बढ़े। विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा सहित जिला भर के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व सांसद को बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद आदिवासी युवतियों ने स्वागत गीत के साथ मंच तक उन्हें पहुंचाया। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपायुक्त ने स्वागत भाषण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण किया। 2:41 में मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करना शुरू किया। 29 मिनट के संबोधन में सरकार द्वारा किए गए कार्यों से लोगों को अवगत कराया। पूरा भाषण मुख्यमंत्री ने संताली में ही दिया। 3:20 में मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर गोड्डा के राजाभिट्ठा के लिए उड़ गया।

chat bot
आपका साथी