ग्रामसभा से पारित कर कराएं योजनाएं

राजमहल प्रखंड सभागार में प्रमुख सलोनी मरांडी की अध्यक्षता में शनिवार को आपूर्ति निगरानी एवं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 06:35 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:20 AM (IST)
ग्रामसभा से पारित कर कराएं योजनाएं
ग्रामसभा से पारित कर कराएं योजनाएं

राजमहल : प्रखंड सभागार में प्रमुख सलोनी मरांडी की अध्यक्षता में शनिवार को आपूर्ति निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसमें पंचायत समिति सदस्यों ने बताया कि चुनाव के बाद अब तक विकास कार्य के लिए पंचायत समिति को राशि नहीं दी जा रही थी। नई सरकार ने राशि दी है। पंचायत समिति को राशि देने पर सभी सदस्यों ने सरकार को धन्यवाद दिया। साथ ही पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य योजना को किस तरह करेंगे इस पर चर्चा की गई। जरूरत की योजना का ही चयन करने व राशि को सही तरीके से खर्च करने पर विशेष ध्यान देते हुए बताया गया कि विकास कार्य को ग्राम सभा के माध्यम से पारित कर किया जाएगा। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार सिन्हा, उप प्रमुख नईम शेख, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कालीपद पाल, एई दिवाकर कुमार, बीपीओ सुमित कुमार चौरसिया, विजय कुमार, दीपक कुमार मंडल, जेई अहसानुल जमील, राजू रंजन, प्रकाश कुमार, एजीएम सुशील कुमार, जनसेवक सुशील मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य कैलाश बिहारी यादव, धिरेन रविदास, फैजुद्दीन शेख, रसीद अली, दिवाली देवी, नदिमा बीबी आदि थे।

chat bot
आपका साथी