गायत्री परिवार की सदस्यों ने धुएं से किया सैनिटाइज

संवाद सहयोगी मंडरो (साहिबगंज) मिर्जाचौकी गायत्री परिवार की प्रखंड समन्वयक सुप्रिया वर्णवाल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 06:54 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 06:54 PM (IST)
गायत्री परिवार की सदस्यों ने धुएं से किया सैनिटाइज
गायत्री परिवार की सदस्यों ने धुएं से किया सैनिटाइज

संवाद सहयोगी, मंडरो (साहिबगंज) : मिर्जाचौकी गायत्री परिवार की प्रखंड समन्वयक सुप्रिया वर्णवाल के नेतृत्व में गुरुवार को जड़ी बूटियों के मिश्रण से बने पदार्थ को जला कर उसके धुएं से मिर्जाचौकी बाजार, गांधीनगर, मिर्जाचौकी रेलवे फाटक, स्टेशन परिसर सहित अन्य जगहों को सैनिटाइज किया गया। सुप्रिया वर्णवाल ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से आज सभी का स्वास्थ बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। अशुद्ध वायुमंडल के कारण त्वचा, हड्डियों की बीमारी अस्थमा एवं विभिन्न प्रकार की एलर्जी आदि आम बात हो गई है। जिस घर में प्रतिदिन गाय के गोबर से निर्मित कंडे की धूप जलाया जाता है उस घर में किसी भी प्रकार की बीमारी का प्रवेश नहीं होता है। घर के सभी सदस्य स्वस्थ एवं प्रसन्न रहते हैं। गौ की औषधि युक्त कंडे की धूप से मनुष्य के रक्त की शुद्धि एवं मस्तिष्क में सकारात्मक विचारो का प्रवाह तेज हो जाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है। गौ के कंडो में ग्रह नक्षत्रों की विभिन्न जड़ी बूटी का प्रयोग किया गया है। प्राकृतिक सुगंध के लिए जड़ी बूटी डाली गई है। सभी प्रकार के रेडिएशन से भी गाय का कंडा पूर्ण सुरक्षा देता है। ऐसे धुएं से विद्यार्थियों को सकारात्मक विचार आते है एवं बुद्धि कुशाग्र होती है। शरीर नि:रोग व स्फूर्ति बना रहता है। कलह की जगह पर शांति प्रदान करता है एवं प्रसन्नता में वृद्धि होती है। मौके पर ईना देवी, सुनीता देवी, बेबी देवी, विजयलक्ष्मी देवी, निगम देवी, लीला देवी, कविता देवी, मीना देवी, प्रभु मंडल, माही कुमारी, हर्षिका श्री, सिमरन, हर्ष राज, भार्गव आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी