साहिबगंज में तेजी से घट रहा गंगा का जलस्तर

साहिबगंज में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी मंगलवार को साहिबगंज में खतरे के निशान से एक मीटर नीचे के करीब पहुंच गई इै। घरों में घुसा पानी निकल गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 06:46 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 06:46 PM (IST)
साहिबगंज में तेजी से घट रहा गंगा का जलस्तर
साहिबगंज में तेजी से घट रहा गंगा का जलस्तर

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : साहिबगंज में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी मंगलवार को साहिबगंज में खतरे के निशान से एक मीटर नीचे के करीब पहुंच गई इै। घरों में घुसा पानी निकल गया है। इसके बाद लोग बीमारी पानी जनित की आशंका से परेशान है।

केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जिले में गंगा नदी का जलस्तर बढ़कर 26.900 मीटर के करीब पहुंच गया है। जबकि साहिबगंज में खतरे का निशान 27.250 मीटर है। यानि जलस्तर खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है। मंगलवार में भी जलस्तर घटने का संकेत है। राजमहल में भी जलस्तर घट रहा है। बक्सर, पटना, हाथीदह, मुंगेर, भागलपुर से लेकर साहिबगंज तक सभी स्थानों पर जलस्तर में कमी हो रही है।

chat bot
आपका साथी