चेतावनी रेखा से ऊपर बह रही गंगा

संवाद सहयोगी तालझारी (साहिबगंज) गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे यहां बाढ़ की आशंका प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:05 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:05 PM (IST)
चेतावनी रेखा से ऊपर बह रही गंगा
चेतावनी रेखा से ऊपर बह रही गंगा

संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे यहां बाढ़ की आशंका प्रबल होने लगी है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की सुबह साहिबगंज में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा 26.25 मीटर को पार कर गया। शनिवार की सुबह गंगा जल स्तर चेतावनी रेखा से चार सेमी ऊपर बह रही है। साहिबगंज में गंगाी का जलस्तर 27.25 मीटर को खतरे का निशान बताया गया है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक बक्सर, पटना, गांधीघाट में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। हाथीदह, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज व फरक्का में जलस्तर स्थिर है। मुंगेर में गंगा का जलस्तर घट रहा है। वहीं गंगा के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से दियारा वासियों में बाढ़ की चिता सताने लगी है। दियारा के सुदामा मंडल, रामविलास मंडल, दुलाल मंडल सहित अन्य ने बताया कि गंगा का जलस्तर प्रतिदिन बढ़ रहा है। इससे दियारा के नीचले हिस्से में लगी सब्जी के खेत में पानी घुस गया है। इससे सब्जी नष्ट हो जाएगी। वहीं, गंगा के तट पर निवास कर रहे लोगों को कटाव का भय भी सताने लगा है। लोगों का कहना है कि गंगा नदी का जलस्तर काफी ऊपर आ गया है। जलस्तर कम होने के समय यहां कटाव का होना निश्चित है। इससे उनलोगों को बेघर होने का डर है। खासकर कमलैन बगीचा व शोभापुर इलाके के लोग कटाव से भयाक्रांत है। यहां कटाव भी होने लगी है। यदि बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य नहीं कराया गया तो स्थानीय लोगों को कटाव रूपी प्रलय से जूझना पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी