पूजा समिति के संस्थापक व सहयोगी सम्मानित

संवाद सहयोगी कोटालपोखर (साहिबगंज) बरहड़वा प्रखंड क्षेत्र की सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कमेट

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:03 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:01 PM (IST)
पूजा समिति के संस्थापक व सहयोगी सम्मानित
पूजा समिति के संस्थापक व सहयोगी सम्मानित

संवाद सहयोगी, कोटालपोखर (साहिबगंज) : बरहड़वा प्रखंड क्षेत्र की सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर मंदिर के संस्थापक सदस्यों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार तिवारी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के संस्थापक स्व भादु घोष की पत्नी लालमुनी घोष, प्रारंभ से ही सहयोग करने वाले तथा वर्तमान में समिति के महामंत्री शारदानंद तिवारी एवं वर्तमान कमेटी के अध्यक्ष नारायण चंद्र साहा ने संयुक्त रूप से केक काट कर किया। इन लोगों का समिति की ओर से आभार जताया गया।

इसके बाद अध्यक्ष नारायण चंद्र साहा और महामंत्री शारदानंद तिवारी ने लालमुनी घोष और उनके पुत्र शंकर लाल घोष को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही मुख्य सहयोगी व शिक्षक स्व डोमन चंद्र साहा के पुत्र विजय कुमार साहा, कमेटी के महामंत्री शारदानंद तिवारी (भूतपूर्व सरपंच), स्व दीनदयाल सिंह (वकील) के छोटे भाई साधन सिंह, स्व मोतीलाल साहा के रिश्तेदार प्रदीप साहा, डोमन रजक (शिक्षक), जोतिन साहा (किसान), संतोष कुमार साहा (किसान), स्व हरिकिशन साहा के पुत्र गिरजा साहा एवं छोटों पांडेय के पुत्र सुखु पाण्डेय तथा वर्तमान कमिटी के अध्यक्ष नारायण चंद्र साहा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार यादव, पूजा प्रभारी काशी नाथ साहा, सदस्य कलेश्वर साहा, तुफानी साहा, सोनू तिवारी, दीपक साहा, पवन कुमार साहा, मुखलाल साहा, मनोज कुमार साहा, नितेश चौधरी, अनूपलाल रजक, रमेश भंडारी, किसनु साहा, अमर घोष, स्वाधीन कुमार साहा पूर्व सदस्य डोमन साहा (पुसा), समेत वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी