मंडरो में पत्थर खदानों में फेंका पर्चा

मिरजाचौकी थाना क्षेत्र के नीमगाछी बेलभद्री चार नम्बर रेलवे साईडींग के क्रेशरों के परिसर मे एक लाल रंग के पेन लिखा पर्ची गिराई गयी है उसमे लिखा गया है कि जय सिद्धू कान्हू सभी पत्थर खदान माईन्स वाले को सूचित किया जाता है कि जितना जल्द हो पत्थर माईन्स को बंद कर दो अन्यथा खदानों पर आग लगा दी जाएगी जमीन गरीब आदिवासियों गरीब पहाडिया गरीबों का पर्चा से अमीरों का लीज होता है जिला प्रशासन पुरी तरह भ्रष्ट है लीज होने के बाद प्रसाशन विभाग मे बंदर बाट

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:40 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:40 PM (IST)
मंडरो में पत्थर खदानों में फेंका पर्चा
मंडरो में पत्थर खदानों में फेंका पर्चा

मंडरो (साहिबगंज) : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के नीमगाछी, बेलभद्री, चार नंबर रेलवे साइडिग के क्रशरों से शुक्रवार की सुबह एक पर्चा बरामद किया गया। वह लाल रंग के कलम से लिखा गया है। पर्चे पर जय सिदो कान्हू लिखा हुआ है। कहा गया है कि सभी पत्थर खदान व क्रशर वाले जितनी जल्दी हो अपना माइंस व क्रशर बंद कर दें अन्यथा खदानों में आग लगा दी जाएगी। जिला प्रशासन पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुका है। जमीन गरीब आदिवासियों व गरीब पहाड़िया की है लेकिन लीज अमीरों को मिलता है। बाद में पैसे की बंदरबांट की जाती है। गरीबों को न तो पानी मिलता है और न ही बिजली। नीचे संताल पहाड़िया जिदाबाद लिखा हुआ है। इस संबंध मे थाना प्रभारी रामहरिश निराला ने बताया कि यह प्रथम दृश्य असामाजिक तत्वों की करतूत लगती है। फिर भी इसकी गहन छानबीन की जा रही है। वैसे तत्वों को जल्द चिह्नित कर लिया जाएगा।

सतर्क रहें क्रशर व खदान मालिक

साहिबगंज एसडीपीओ राजा मित्रा ने शुक्रवार को मिर्जाचौकी थाना परिसर में इलाके के पत्थर व्यवसायियों के साथ बैठक की। इसमें मिर्जाचौकी चार नंबर में फेंके गए पर्चा व मिर्जाचौकी में हर रोज लगने वाले जाम की समस्या पर चर्चा की गई। विभिन्न जगहों पर फेंके गए पर्चे को एसडीपीओ ने शरारती तत्वों की करतूत बताया। हालांकि, प्रत्थर कारोबारियों को सतर्क रहने को कहा गया। एसडीपीओ ने अपना मोबाइल नंबर भी सभी कारोबारियों को उपलब्ध कराया तथा किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत सूचना दें। उन्होंने कहा कि पर्चा फेंकने के मामले की पुलिस काफी गहनता से छानबीन कर रही है। शीघ्र ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा। कहा कि जाम की समस्या के निदान के लिए उपायुक्त द्वारा गठित कमेटी की बैठक शीघ्र होगी। इसके बाद पत्थर कारोबारियों के साथ भी बैठक कर उसके निदान पर चर्चा की जाएगी। मौके पर इंस्पेक्टर धर्मपाल कुमार, मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रामहरिश निराला, सअनि दिलबाग सिंह, मानकी देवगन, झामुमो केन्द्रीय कमेटी सदस्य अरुण सिह, संजय मिश्रा, अशोक सिंह, राजीव जायसवाल, पतरु सिंह, राजेश जायसवाल, सुनील गुप्ता, विदेश्वर मंडल, टिकल भगत, विनोद जायसवाल, शंभूनाथ जायसवाल, राजेश राम, पंकज गुप्ता, रविशंकर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी