शांति व्यवस्था को राजमहल में फ्लैग मार्च

संवाद सहयोगी राजमहल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीपीओ अरविद कुमार सिंह क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:08 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 07:08 PM (IST)
शांति व्यवस्था को राजमहल में फ्लैग मार्च
शांति व्यवस्था को राजमहल में फ्लैग मार्च

संवाद सहयोगी, राजमहल : क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीपीओ अरविद कुमार सिंह के नेतृत्व में राजमहल सहित विभिन्न जिलों से आए लगभग 300 पुलिस पदाधिकारी, सुरक्षा बल एवं अर्धसैनिक बल ने मंगलवार को जामनगर से फुलवरिया के बीच फ्लैग मार्च किया। लगभग 12 पुलिस निरीक्षक एवं 10 से अधिक थाना प्रभारी इसमें शामिल थे। जामनगर बजरंगबली मंदिर से मिच्छू टोला, हापु़ टोला, मनसिघा होते हुए फुलवरिया तक फ्लैग मार्च किया गया। एसडीपीओ अरविद कुमार सिंह ने बताया कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को इस बात का एहसास दिलाना है कि पुलिस शांति व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है। क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा को भी लेकर काफी संवेदनशील है।

उन्होंने कहा कि लोगों को बिना वजह भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। वे बिना भय के शांतिपूर्ण माहौल में जरूरी कामों के लिए बाजार जाएं और अपने नियमित कार्य जरूर करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए पुलिस को अवश्य सूचना दें। किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में लेने का प्रयास ना करें।

मौके पर राजमहल पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सहित विभिन्न थानों से जुड़े पुलिस निरीक्षक, राजमहल थाना प्रभारी प्रणीत पटेल, राधानगर थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल, तीनपहाड़ थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश सहित विभिन्न थानों से जुड़े थाना प्रभारी, रैप, जैप व जिला पुलिस बल के भी जवान इस फ्लैग मार्च में शामिल थे।

chat bot
आपका साथी