वनकर्मी पर हमला करने वालों पर होगी प्राथमिकी

संवाद सहयोगी कोटालपोखर (साहिबगंज) डोमपाड़ा गांव में वन विभाग के कैमरामैन की पिटाई क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 07:36 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 07:36 PM (IST)
वनकर्मी पर हमला करने वालों पर होगी प्राथमिकी
वनकर्मी पर हमला करने वालों पर होगी प्राथमिकी

संवाद सहयोगी, कोटालपोखर (साहिबगंज) : डोमपाड़ा गांव में वन विभाग के कैमरामैन की पिटाई की सूचना पर वन प्रमंडल पदाधिकारी व एसडीपीओ पीके मिश्रा यहां पहुंचे। यहां डीएफओ ने कहा कि वन कर्मी पर हमला करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। हाथी के साथ भी छेड़छाड़ करने वालों पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर लोगों को चिह्नित किया जाएगा। डीएफओ ने कहा कि हाथी एक समझदार जानवर है। यह जल्द किसी को हानि नहीं पहुंचाता है। डोमपाड़ा गांव में लोगों ने उसपर पत्थर मारा व बांस में आग लगा कर भड़काया। इससे हाथी डर गया। जिसकी मृत्यु हुई है वह लड़का हाथी के पास जाकर सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उसको हानि पहुंचाया है। इंसान अपनी गलती से हाथी का शिकार होता है।

डीएफओ ने कहा कि लोग हाथी से अपने जान माल की सुरक्षा करें। घर और समान की सुरक्षा करने की जरूरत नहीं है। अगर हाथी आपके सामान को क्षति पहुंचाता है तो मुआवजा मिलेगा। इसलिए चिता करने की जरूरत नहीं है। लोगों से अपील की है कि कभी भी क्षेत्र में हाथी दिखाई दे तो उसके पीछे पीछे न जाएं। हाथी जिस रास्ते से आया है उसी रास्ते से हाथी लौट जाएगा।

chat bot
आपका साथी