मुहर्रम जुलूस में गोली चलने से युवक घायल

नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटनिया टोला में शनिवार की रात मुहर्रम जुलूस के दौरान एक युवक को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 06:26 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 06:26 PM (IST)
मुहर्रम जुलूस में गोली चलने से युवक घायल
मुहर्रम जुलूस में गोली चलने से युवक घायल

संस, साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटनिया टोला में शनिवार की रात मुहर्रम जुलूस के दौरान एक युवक को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। रसूलपुर दहला निवासी अनवर अंसारी (23) जुलूस के साथ चल रहा है। इसी क्रम में किसी शरारती तत्वों द्वारा गोली चला दी गई। जिसे युवक के पेट में गोली लग गई। गोली चलने के बाद वहां अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने लोगों समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। स्थानीय सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर उपचार के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। एसपी एचपी जर्नादन ने बताया कि पुलिस घायल का फर्द बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी