कृषि मेला में शामिल होंगे साहिबगंज के किसान

जागरण संवाददाता साहिबगंज जिले के सभी नौ प्रखंड के किसान रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 05:38 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 05:38 PM (IST)
कृषि मेला में शामिल होंगे साहिबगंज के किसान
कृषि मेला में शामिल होंगे साहिबगंज के किसान

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : जिले के सभी नौ प्रखंड के किसान रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में लगने वाले कृषि मेला में शामिल होंगे। आत्मा के उप निदेशक अजय कुमार पुरी के नेतृत्व में गुरुवार को सभी प्रखंड के 75 किसान बस से रांची रवाना हो गए। कृषि मेला में शुक्रवार को शामिल होने के बाद सभी किसान बस से वापस साहिबगंज लौट जाएंगे। अजय कुमार पुरी ने बताया कि किसानों को टूर पर रांची ले जाया जा रहा है। एग्रोटेक की ओर से रांची जाकर किसान कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण के माध्यम से कृषि तकनीक की जानकारी हासिल करेंगे। इस बीच जिला कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी डा. वीरेंद्र कुमार मेहता ने बताया कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में लगे कृषि मेला में साहिबगंज कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से भी स्टाल लगाया गया है। तीन दिन में मेला में शामिल होने के लिए जिला कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान विज्ञानी डा. अमृत कुमार झा, डा. माया कुमारी, मनीष कुमार सहित अन्य रांची गए हैं।

chat bot
आपका साथी