पाकुरिया पहाड़ की 194 समस्याओं का निष्पादन

तालझारी प्रखंड के पाकुरिया पहाड़ पर शनिवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी तालझारी साइमन मरांडी ने कहा कि पहाड़ पर चार बस्ती है। विभिन्न समस्याओं 326 आवेदन आए। त्वरित कार्यवाही करते हुए 194 आवेदनों का निष्पादन भी कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 08:38 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 08:38 PM (IST)
पाकुरिया पहाड़ की 194 समस्याओं का निष्पादन
पाकुरिया पहाड़ की 194 समस्याओं का निष्पादन

संवाद सहयोगी, साहिबगंज: तालझारी प्रखंड के पाकुरिया पहाड़ पर शनिवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी तालझारी साइमन मरांडी ने कहा कि पहाड़ पर चार बस्ती है। विभिन्न समस्याओं 326 आवेदन आए। त्वरित कार्यवाही करते हुए 194 आवेदनों का निष्पादन भी कर दिया गया है। शिविर में 80 परिवारों के बीच कंबल का वितरण, 44 लोगों को कोविड की वैक्सीन, 32 परिवारों के बीच धोती साड़ी का वितरण, 38 लोगों का स्वास्थ्य जांच, 66 लोगों को पेंशन योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र दिया गया। 22 लोगों को फूलो झानो योजना अंतर्गत लाभान्वित, एक लाभुक को आवास स्वीकृति एवं पांच को बाल विकास परियोजना अंतर्गत लाभान्वित किया गया।

बीडीओ ने कहा कि इस दुर्गम पहाड़ पर पानी की समस्या थी। इसका निष्पादन भी कर दिया गया है। पाकुरिया पहाड़ पर शिविर लगाना बेहद कठिन रहा, परंतु शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। उपायुक्त ने कहा है कि सुदूरवर्ती इलाकों में भी जिला प्रशासन द्वारा पहुंच बनाकर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। तथा सभी ग्रामीणों तक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन लगातार कटिबद्ध होकर कार्य कर रहा है।

chat bot
आपका साथी