निधि संग्रह अभियान का हुआ समापन

जागरण संवाददाता साहिबगंज श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की ओर से चलाए जा रहे समर्पण अि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:43 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:43 PM (IST)
निधि संग्रह अभियान का हुआ समापन
निधि संग्रह अभियान का हुआ समापन

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की ओर से चलाए जा रहे समर्पण अभियान का समापन शनिवार को हो गया। अभियान की शुरुआत मकर संक्रांति के अवसर पर हुई थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस निधि समर्पण अभियान की मॉनीटरिग कर रहा था। जिले में लगभग 10 बस्ती से 10 हजार परिवारों का समर्पण आया। अभियान के नगर संयोजक अंकित सर्राफ ने बताया कि हमारा लक्ष्य प्रत्येक सनातन परिवार में संपर्क करना था और जिसे हम लोगों ने सफलतापूर्वक किया। लगभग 10,000 से अधिक परिवारों तक हम लोग पहुंचे और प्रभु श्री राम के सम्मान में समर्पण अभियान चलाया। इस अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार जन जागरण अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पालक अधिकारी नगर क्षेत्र अरुण विश्वकर्मा, जमाकर्ता समीर, प्रशांत शेखर, हिसाब प्रमुख नितेश यादव और सागर सुमन लगे रहे। राजमहल के व्यवसायी विक्रम प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह ने पांच लाख तो साहिबगंज के व्यवसायी धनंजय तिवारी ने एक लाख 21 हजार रुपया समर्पण राशि दी।

chat bot
आपका साथी