स्वार्थ के लिए देश पर थोपा था आपातकाल

संवाद सहयोगी साहिबगंज आपातकाल की बरसी पर राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि भारत क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:27 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:27 PM (IST)
स्वार्थ के लिए देश पर थोपा था आपातकाल
स्वार्थ के लिए देश पर थोपा था आपातकाल

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : आपातकाल की बरसी पर राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि भारत के इतिहास में 25 जून काला दिन के रूप में दर्ज है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने आपातकाल लगा दिया था। विधायक ने कहा कि 1975 में एक परिवार के विरोध में उठने वाले स्वरों को कुचलने के लिए आपातकाल थोपा गया था। उन्होंने ने कहा कि 21 माह तक निर्दयी शासन की क्रूर यातनाएं सहते हुए देश के संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले मैं उन सभी पुण्यात्मा सत्याग्रहियों को नमन करता हूं जिन्होंने आपातकाल की अमानवीय यातनाओं को सह कर भी देश में लोकतंत्र की पुनस्र्थापना में सहयोग दिया था। विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ व अहंकार में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी। असंख्य सत्याग्रहियों को रातों रात जेल की कालकोठरी में कैदकर प्रेस पर ताले जड़ दिए। नागरिकों के मौलिक अधिकार छीनकर संसद व न्यायालय को मूकदर्शक बना दिया।

------------------

आपातकाल में जेल गए लोगों को किया गया सम्मानित

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : आपातकाल के समय जेल जाने वाले लोगों को शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। राजेश्वरी सिनेमा हॉल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद के उपाध्यक्ष रामानंद साह ने कहा 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक भारत में आपातकाल घोषित था। इस दौरान सैकड़ों लोगों को जेल में बंद कर दिया गया था। साहिबगंज के स्थानीय निवासी भगवान टिबरेवाल आपातकाल के समय 56 दिनों तक मीसा के तहत जेल में बंद रहे। उन्हें भाजपा द्वारा सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष रामदरश यादव ने कहा 25 जून 1975 की उस रात देश के लोकतंत्र को कुचल दिया गया था। आज जब हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं तब भी लोकतंत्र की हत्या के वो ²श्य भुलाए नहीं भूलते। मौके युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिमेश सिन्हा, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष विनोद चौधरी, भाजपा उपाध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा, महेंद्र पोद्दार, माणिक साह, पंकज चौधरी, जयकांत वर्मा, राखी शर्मा, ज्योति शर्मा, जीवा पासवान, आकाश तिवारी, अमित शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी