भाजपा की नीति के कारण नहीं हो सका राज्य का समुचित विकास

संवाद सहयोगी साहिबगंज कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अशोक कुमार पासवान ने कहा कि झारखंड म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:00 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 09:00 PM (IST)
भाजपा की नीति के कारण नहीं हो सका राज्य का समुचित विकास
भाजपा की नीति के कारण नहीं हो सका राज्य का समुचित विकास

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अशोक कुमार पासवान ने कहा कि झारखंड में प्रचूर मात्रा में खनिज संपदा रहने के बावजूद भाजपा की नीति और नीयत की वजह से सूबे का विकास नहीं हो पाया। यहां के लोग आज भी गरीबी में जीने को मजबूर हैं। वे सोमवार को बंगाली टोला स्थित कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य बने 21 वर्ष पूरा होने को है। इस अवधि में सबसे अधिक समय तक भाजपा की सरकार राज्य में रही। उसने राज्य के विकास के लिए कोई रोड मैप तैयार नहीं किया। इस वजह से झारखंड का समुचित विकास नहीं हो पाया। अगर कांग्रेस द्वारा खाद्य सुरक्षा कानून नहीं बनाती तो आज पूरे भारत की 80 करोड़ जनता भूख से मर गई होती। कहा कि एक तरफ किसानों का पैसा बाकी रखी है तो दूसरी तरफ भाजपा किसानों की हितैषी बनकर खेत में धरना दे रही है। भाजपा की इस नौटंकी को जनता समझ चुकी है।

chat bot
आपका साथी