गरीबों के बीच कपड़े का वितरण

बरहेट बाजार के झामुमो नेता निमाई चेंद्र शील ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर गरीबों एवं असहाय लोगों के बीच शुक्रवार की देर शाम अपने आवास पर वस्त्र वितरण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 06:40 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 06:40 PM (IST)
गरीबों के बीच कपड़े का वितरण
गरीबों के बीच कपड़े का वितरण

जगरण टीम, बरहेट/बोरियो (साहिबगंज) : बरहेट बाजार के झामुमो नेता निमाई चेंद्र शील ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर गरीबों एवं असहाय लोगों के बीच शुक्रवार की देर शाम अपने आवास पर वस्त्र वितरण किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी भी थे। प्रखंड क्षेत्र के 250 लोगों को वस्त्र दिया गया। मौके पर झामुमो के प्रखंड कोषाध्यक्ष पुसा टुडू, शाम हेंब्रम, झायुमो प्रखंड सचिव समदा सोरेन, जिसू मरांडी, पालटन मरांडी, प्रो. हासिम अख्तर, फकरूद्दीन अंसारी, भोला मरांडी, सामयेल मुर्मू, गौतम शील आदि थे।

बोरियो में विधायक ने बांटी धोती-साड़ी :

बोरियो : खैरवा पंचायत भवन में शनिवार को सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत 45 पीएचधारी लाभुकों के बीच धोती-साड़ी का वितरण विधायक लोबिन हेंब्रम ने किया। विधायक ने 10 वृद्ध व असहायों के बीच वृद्धावस्था पेंशन व 10 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र का भी वितरण किया। मौके पर बीडीओ टुडू दिलीप, मुखिया रीता मालतो, पंचायत सेवक मोतीलाल हेंब्रम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सामू बास्की, सचिव अताउर अंसारी, सकील अहमद, रिजवान अंसारी, पीएम आवास प्रखंड समन्वयक मनीष रंजन, प्रधान सहायक अशोक कुमार दास आदि थे।

chat bot
आपका साथी