धनय हांसदा का अब होगा बेहतर इलाज

संवाद सहयोगी पतना पतना की धर्मपुर पंचायत के झामुमो अध्यक्ष धनय हांसदा का अब बेहतर इलाज हो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 05:13 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 05:13 PM (IST)
धनय हांसदा का अब होगा बेहतर इलाज
धनय हांसदा का अब होगा बेहतर इलाज

संवाद सहयोगी, पतना : पतना की धर्मपुर पंचायत के झामुमो अध्यक्ष धनय हांसदा का अब बेहतर इलाज हो सकेगा। पैसे के अभाव में उनका इलाज नहीं हो पा रहा था। बरहेट के विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार मिश्रा के प्रयास से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें इलाज के लिए एक लाख रुपये का चेक भेजा है। झामुमो प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को उनके घर पहुंचकर पत्नी मायनो मुर्मू को चेक सौंपा। घनय हांसदा लंबे समय से बीमार चल रहे है। उनकी आर्थिक स्थिति भी बहुत खराब है। गंभीर बीमारी के कारण घर में जो कुछ भी था सबकुछ इलाज में लगा दिया गया। आर्थिक कमजोरी के कारण अच्छे अस्पताल में इलाज नहीं करा पा रहा था। इस कठिन दौर से गुजर रहे घनय हांसदा के घर एक दिन पतना प्रखंड के झामुमो सक्रिय कार्यकर्ता पहुंचे और उनका हाल जाना। इसके वाद प्रखंड कमेटी ने विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से मदद की अपील की। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की। मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें ईलाज के लिए सहयोग राशि एक लाख रुपये देने की स्वीकृति प्रदान कर दी। धनय हांसदा की पत्नी मायने मुर्मू ने चेक लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और पतना प्रखंड कमेटी के सभी झामुमो कार्यकर्ताओं को आभार प्रकट किया। मौके पर प्रखंड सचिव मो. शहबाज, संजय गोस्वामी, महेश साह, राजू यादव, बिरजू सोरेन, मांझी बेसरा, समीर दास आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी