भाजपा कर रही सीएनटी खत्म करने की साजिश: हेमंत

बोरियो प्रखण्ड के मगरुटिकर मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहां की झामुमो एंव गठबंधन दल के संयुक्त प्रत्याशी झामुमो के पूर्व विधायक लोबिन हैंम्ब्रम को विजय बनावें झारखण्ड के अस्तीत्व को बचाने के लिए आदिवासी भाईयों को भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने का आह्वान किया उन्होने कहां की भाजपा एंव आजसू दोनो अलग अलग चुनाव लड़ रहे हे ताकी वोट का विखराव हो लेकिन इनके झासे में नहीं आना हे भाजपा पार्टी सीएनटी एसपीटी एक्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 12:54 AM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 12:54 AM (IST)
भाजपा कर रही सीएनटी खत्म करने की साजिश: हेमंत
भाजपा कर रही सीएनटी खत्म करने की साजिश: हेमंत

संवाद सहयोगी, बोरियो(साहिबगंज): बोरियो विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम के पक्ष में बोरियो प्रखंड के मंगरुटिकुर में गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा सीएनटी व एसपीटी खत्म करने की साजिश कर रही है। हेमंत सोरेन झामुमो एवं गठबंधन दल के प्रत्याशी लोबिन हेंम्ब्रम के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा एवं आजसू दोनों अलग- अलग चुनाव लड़ रहे हैं ताकि वोट का विखराव हो लेकिन इनके झासे में नहीं आना है। भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की बात करते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून लाकर लैंड बैंक में जमीन को रखकर बड़े बड़े कम्पनी को सरकार दे रही है।

झारखंड के खनिज संपदा का सरकार दोहन कर रही है। पहले तो ट्रेन एवं ट्रकों पर लाद कर खनिज लाया जाता था अब इसे समदा में बने बंदरगाह से बड़े बड़े जहाज पर लादकर ले जाने की साजिश हो रही है। भाजपा सरकार में मंहगाई चरम पर है। गरीब प्याज खरीद नहीं पाते चुनाव के बाद महंगाई में और इजाफा होगी

सिद्धो- कान्हू ने जल जंगल जमीन के अस्तित्व को बचाने के लिए आह्वान को हमें बरकरार रखने की आवश्यकता है। जब तक झामुमो को 50 सीट नहीं मिलती सरकार नहीं बन सकती। इसलिए बोरियो विधान सभा से लोबिन हेंम्ब्रम को अपना मत देकर रांची भेजने का काम करें।

लोबिन हेम्ब्रम ने कहा की झामुमो ही गरीबो का भला कर सकती है। भाजपा सरकार में गरीबों का रोजगार खत्म हो रहा है। सीएनटी एक्ट एसपीटी एक्ट के साथ छेड़ छाड़ हमें मंजूर नही है। मंच संचालन स्टीफन मुर्मू ने किया। इस अवसर पर शामू बास्की, रिजवान अन्सारी, अजय हेंम्ब्रम, मो. सलीम अन्सारी,अर्जुन रजक, मंडल मरांडी, मो. कैश अंन्सारी, पंकज मड़ैया, भरत मुर्मू ,सोनिया टुडू मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी