विक्षिप्त महिला के साथ मारपीट, दुष्कर्म की आशंका

नगर थाना क्षेत्र में एक विक्षिप्त महिला के साथ मारपीट की गई है। दुष्कर्म की आशंका भी जतायी जा रही है। इस मामले में भुलटन उर्फ बबलू नामक एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 08:48 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 08:48 PM (IST)
विक्षिप्त महिला के साथ मारपीट, दुष्कर्म की आशंका
विक्षिप्त महिला के साथ मारपीट, दुष्कर्म की आशंका

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र में एक विक्षिप्त महिला के साथ मारपीट की गई है। दुष्कर्म की आशंका भी जतायी जा रही है। खबर मिलते ही नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंचे और महिला को सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में भुलटन उर्फ बबलू नामक एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे कुछ लोगों ने इस घटना की सूचना दी। इसके बाद वे वहां पहुंचे और महिला को इलाज के लिए भेजा। उन्होंने कहा कि महिला की चिकित्सक ने जांच के बाद प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की आशंका से इन्कार किया है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। वह भी तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है। महिला की अब तक पहचान नहीं हो पायी है। वह कुछ बोल भी नहीं पा रही है। काफी डरी-सहमी है। वैसे कुछ लोगों का कहना है कि वह महिला करीब आठ-दस दिन से मोहल्ले में भटक रही है। कुछ दिन पूर्व उसे राजेश्वरी सिनेमा हाल के समीप देखा गया था।

chat bot
आपका साथी