भोगनाडीह में हूल दिवस पर होगी विधिवत पूजा

संवाद सहयोगी बरहेट(साहिबगंज) हूल दिवस को लेकर प्रखंड क्षेत्र के भोगनाडीह गांव रविवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:59 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:59 PM (IST)
भोगनाडीह में हूल दिवस पर होगी विधिवत पूजा
भोगनाडीह में हूल दिवस पर होगी विधिवत पूजा

संवाद सहयोगी, बरहेट(साहिबगंज) : हूल दिवस को लेकर प्रखंड क्षेत्र के भोगनाडीह गांव रविवार को बैठक हुई। ग्राम प्रधान बबलू हांसदा ने अध्यक्षता की। इसमें सिदो कान्हू, चांद- भैरव, फूलो झानो को नमन करते हुए विधिवत रूप से पूजा अर्चना करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कहा गया कि सिदो कान्हू वंशज परिवार के रामेश्वर मुर्मू की हत्या सीबीआइ जांच हो तथा कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों में जागरूकता करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन मंडल मुर्मू ने किया। बैठक में रूपचांद मुर्मू, मैदास हांसदा, लखीराम हांसद, मुंशी वासुकी, रामलाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी