कटिहार में मारा गया कुख्यात राजन ¨बद

बिहार व झारखंड के कुख्यात राजन बिन उर्फ राजन चौधरी उर्फ राजन ¨सह मारा गया। 40वर्षीय राजन ¨बन की शव शुक्रवार के अहले सुबह अहमदाबाद थाना क्षेत्र के गदाई दियारा के गंगा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 07:38 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 07:38 PM (IST)
कटिहार में मारा गया कुख्यात राजन ¨बद
कटिहार में मारा गया कुख्यात राजन ¨बद

जाटी, राजमहल/तालझारी (साहिबगंज): बिहार व झारखंड का कुख्यात अपराधी राजन ¨बद उर्फ राजन चौधरी उर्फ राजन ¨सह कटिहार में मारा गया। 40 वर्षीय राजन ¨बद का शव शुक्रवार सुबह कटिहार (बिहार) के अमदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत गदाई दियारा के गंगा किनारे से पुलिस ने बरामद किया है। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान की है। राजन की हत्या कहां, कैसे और किसने की है इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। अमदाबाद थाना पुलिस ने बताया कि वह आपराधिक गिरोह का सक्रिय सदस्य था। उसके उपर झारखंड बिहार सहित अन्य कई राज्यों के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, अपहरण, दुष्कर्म, हत्या जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को इस अपराधी की तलाश वर्षो से थी।

राजन साहिबगंज जिला के राजमहल थाना क्षेत्र कई इलाकों में पुलिस की नींद हराम करते हुए ग्रामीणों को परेशान कर रखा था। तमाम प्रयासों के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। उसकी तलाश में जिला पुलिस ने हाल में ही गदई दियारा में छापेमारी भी की थी। राजन पर साहिबगंज जिले के मुफस्सिल, राजमहल व तालझारी थाना लूट व आ‌र्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। राजमहल व तालझारी थाना में दुष्कर्म, हत्या, अपहरण समेत अन्य कई मामले दर्ज हैं। उसकी मौत की खबर से इलाके के ग्रामीणों ने चैन की सांस ली है।

कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल का पुलिस पदाधिकारी उमाशंकर प्रसाद ¨सह ने बताया कि राजन ¨बद अमदाबाद थाना क्षेत्र के कसवा गांव का निवासी था। अमदाबाद थाना में दर्ज आ‌र्म्स एक्ट में आरोपित था। बिहार व झारखंड के कुख्यात राजन ¨बद उर्फ राजन चौधरी उर्फ राजन ¨सह मारा जाने की सूचना मिलते गदाई दियारा के ग्रामीणों में हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि राजन ¨बद के आतंक से लोग परेशान थे। रात में आकर वह लोगों के साथ दु‌र्व्यवहार करता था।

chat bot
आपका साथी