न्यायालय ने पुलिस को आरोपित के साथ लौटाया

संवाद सहयोगी राजमहल रांगा थाने की पुलिस को शुक्रवार को न्यायालय से बैरंग लौटना पड़ा। प

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 07:40 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 07:40 PM (IST)
न्यायालय ने पुलिस को आरोपित के साथ लौटाया
न्यायालय ने पुलिस को आरोपित के साथ लौटाया

संवाद सहयोगी, राजमहल : रांगा थाने की पुलिस को शुक्रवार को न्यायालय से बैरंग लौटना पड़ा। पुलिस ने बिना वारंट एवं केस डायरी के ही छेड़खानी मामले के आरोपित बीएसके कॉलेज बरहड़वा के शिक्षक डॉ श्याम किशोर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। इस पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एसएम त्रिपाठी ने पुलिस को हिदायत दी कि अगर बिना वारंट एवं केस डायरी के आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया तो प्रस्तुत करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि पिछले दिनों कॉलेज में काम करने वाली एक महिला ने प्रोफेसर पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसके बाद रांगा थाने की पुलिस ने मामला दर्ज किया था। गुरुवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, रांगा थाना प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि आरोपित को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी