बोरियो में सीएम का पुतला जलाया

आदिवासी सेंगेल अभियान के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रखंड के जिरूल मोड़ के पास सीएम हेमंत सोरेन का पुतला जलाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 06:15 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 06:15 PM (IST)
बोरियो में सीएम का पुतला जलाया
बोरियो में सीएम का पुतला जलाया

संवाद सहयोगी, बोरियो (साहिबगंज) : आदिवासी सेंगेल अभियान के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रखंड के जिरूल मोड़ के पास सीएम हेमंत सोरेन का पुतला जलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व अभियान के प्रखंड अध्यक्ष छोटो हांसदा ने किया। छोटो हांसदा ने कहा कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 26 सितंबर को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर सरना धर्म कोड की मान्यता देने की कोई बात नहीं की। यह 15 करोड़ आदिवासियों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि 11 नवंबर 2020 में सरना आदिवासी धर्म कोड बिल को बिना राज्यपाल के अनुमोदन के ही केंद्र सरकार को भेज कर ठंडे बस्ते में डाल दिया। सीएम आदिवासी व सरना कोड विरोधी हैं। पुतला दहन कार्यक्रम में वशील हेंब्रम, बूधन मुर्मू, सनोत हेंब्रम, मताल मुर्मू, चैतन मुर्मू, होपना हेंब्रम, चडरा हेंब्रम, मंजी किस्कू, तेरेसा मुर्मू, संझली मरांडी आदि थे।

chat bot
आपका साथी