नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने मांगी सुरक्षा

नगर परिषद साहिबगंज के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने उपायुक्त से अपनी सुरक्षा की मांग की है। उपायुक्त साहिबगंज को लिखे पत्र में कार्यपालक पदाधिकारी ने लिखा है कि रविवार को वे उप विकास आयुक्त के आदेशानुसार कार्यालय खोलकर गोल्डेन कार्ड एवं रानी मिस्त्री किट वितरण के लिए सूची तैयार करने एवं बीस सूत्री समिति के बैठक हेतु प्रगति प्रतिवेदन तैयार करने का कार्य कर रहे थे। रविवारिय अवकाश होने के बावजूद अभियंत्रण शाखा प्रधान सहायत एवं नगर प्रबंधक मिशन को आदेश देकर कार्य कराया जा रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 09:32 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 09:32 AM (IST)
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने मांगी सुरक्षा
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने मांगी सुरक्षा

साहिबगंज : नगर परिषद साहिबगंज के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने उपायुक्त से अपनी सुरक्षा की मांग की है। उपायुक्त को लिखे पत्र में जिक्र किया है कि रविवार को वे उप विकास आयुक्त के आदेशानुसार कार्यालय खोलकर गोल्डेन कार्ड एवं रानी मिस्त्री किट वितरण के लिए सूची तैयार करने एवं बीस सूत्री समिति के बैठक हेतु प्रगति प्रतिवेदन तैयार करने का कार्य कर रहे थे। रविवारीय अवकाश होने के बावजूद अभियंत्रण शाखा, प्रधान सहायता एवं नगर प्रबंधक मिशन को आदेश देकर कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान बेहतर जानकारी हासिल करने के लिए अमर कुमार शर्मा को बुलाया गया था। तभी अचानक नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष कार्यालय में आ गए और कार्यालय खोलने को लेकर आपत्ति व्यक्त करते हुए गबन करने के लिए अमर शर्मा को बुलाने की बात करने लगे। इस दौरान वार्ड पार्षद आनंद चौधरी, गोपाल चोखानी, राजीव रजक सहित अन्य आठ वार्ड पार्षद शामिल थे। सभी मिलकर करीब एक घंटे तक उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। बाद में हिदायत देकर चले गए। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने स्वतंत्र रूप से भयमुक्त वातावरण में नियमानुसार कार्य को ससमय संपादित करने के लिए निजी सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी