कुएं में डूबने से बच्चे की मौत
संवाद सहयोगी बोरियो (साहिबगंज) बोरियो प्रखंड के बीचपुरा गांव के दनवार महादेव टोला निवास
संवाद सहयोगी, बोरियो (साहिबगंज) : बोरियो प्रखंड के बीचपुरा गांव के दनवार महादेव टोला निवासी चंद्रशेखर सिंह का सात वर्षीय भांजा नायक राय मंगलवार को कुआं में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। नायक के माता-पिता कमाने के लिए प्रदेश गए हैं। नायक अपने मामा के घर रहता था। चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि घर पर कुआं है जिसमें घेरेबंदी नहीं है। बच्चा खेलते के क्रम में उसमें गिर गया। जब काफी देर तक लोगों ने बच्चे को नहीं देखा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। इसी क्रम में किसी की नजर उसपर पड़ी। उसे कुएं से निकाल कर स्वजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि उसका भांजा उसी के घर रहता था। उसके माता पिता प्रदेश कमाने गए हैं। बहरहाल इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।