छेदी लाल बने मारवाड़ी युवा मंच बरहेट शाखा के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी बरहेट (साहिबगंज) अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच बरहेट शाखा के गठन के ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:56 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:56 PM (IST)
छेदी लाल बने मारवाड़ी युवा मंच बरहेट शाखा के अध्यक्ष
छेदी लाल बने मारवाड़ी युवा मंच बरहेट शाखा के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज) : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच बरहेट शाखा के गठन के लिए रविवार की शाम सुशील डोकानिया के आवास पर बैठक हुई। अध्यक्षता गुंजन सिघानिया ने की। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष मंडल के राजकुमार सुरेखा, प्रांतीय सहायक मंत्री प्रवीन अग्रवाल एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख अंकित सराफ थे। इसमें अखिल भारतीय युवा मंच के प्रांतीय सहायक मंत्री प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि समाज के विकास एवं उत्थान के लिए संगठन का होना जरूरी है। संगठन शक्ति से ही समाज का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि बरहेट प्रखंड समिति के गठन के लिए जो बैठक हुई है वह काफी सराहनीय है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच शाखा का गठन किया गया। अध्यक्ष छेदी लाल शर्मा, उपाध्यक्ष शुभम सौरभ, सचिव दीपक डोकानिया, सह सचिव दीपक सिघानिया, कोषाध्यक्ष धीरज मोदी को बनाया गया। कार्यसमिति में आशीष सिघानिया, अनुराग सिघानिया, राहुल डोकानिया, विवेक डोकानिया, हर्षित मोदी, राकेश मोदी, विकास डोकानिया, रौनक सिघानिया, राजेश डोकानिया शामिल किए गए। बैठक में संतोष मोदी, शुभम मोदी, शैलेंद्र डोकानिया, नवीन, गणेश चौधरी आदि थे।

chat bot
आपका साथी