राष्ट्र व धर्म की रक्षा के लिए शास्त्र और शस्त्र जरूरी

संवाद सहयोगी साहिबगंज सनातन धर्म की रक्षा हेतु शास्त्र एवं शस्त्र दोनों जरूरी है। इसी लक्ष्य क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:00 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:00 PM (IST)
राष्ट्र व धर्म की रक्षा के लिए शास्त्र और शस्त्र जरूरी
राष्ट्र व धर्म की रक्षा के लिए शास्त्र और शस्त्र जरूरी

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : सनातन धर्म की रक्षा हेतु शास्त्र एवं शस्त्र दोनों जरूरी है। इसी लक्ष्य को लेकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयदशमी के अवसर पर श्री परशुराम अखाड़ा साहिबगंज द्वारा शस्त्र पूजन उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहिबगंज बार काउंसिल के अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी व अखाड़ा प्रभारी राजीव ओझा ने की। संचालन नागेंद्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती, मां भवानी व भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पण कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि विधान से की गई। अखाड़ा के सदस्यों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ तलवार, फरसा, खंजर रूपी शस्त्रों को तिलक व भगवा वस्त्र लपेटकर पूजन किया। मौके पर साहिबगंज बार काउंसिल के अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी ने कहा कि विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन की परंपरा रही है। यह हमारी भारतीय सभ्यता और संस्कृति का हिस्सा है। यह हमारी पारंपरिक शक्ति को भी दर्शाती है। उसी को यहां के युवा आगे बढ़ा रहे हैं। अखाड़ा के युवा संयोजक अंकित पांडेय ने कहा कि राष्ट्र व धर्म की रक्षा हेतु शास्त्र और शस्त्र दोनों जरूरी है। मात्र एक में महारत होने से हम राष्ट्र और धर्म की रक्षा करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में प्रेमनाथ तिवारी को अखाड़ा के सदस्यों ने फूल माला व अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में भोला सिंह, अमरेंद्र ठाकुर, विकास चौधरी, मुरलीधर तिवारी, अविनाश शर्मा, प्रमोद झा, नरेंद्र तिवारी, बंटी सिन्हा, अमित ओझा, अमन दुबे, जानकी यादव, राहुल पाठक, अभिषेक चौधरी, सौरव मिश्रा, हरिहर नाथ दुबे, शिवम वत्स, सत्येंद्र पांडेय, शिवसुंदर पोद्दार, सदानंद यादव, छोटू कुमार आदि थे।

chat bot
आपका साथी