भाजपा सत्ता नहीं राष्ट्र के लिए करती काम

संवाद सहयोगी कोटालपोखर (साहिबगंज) भाजपा बरहड़वा मंडल की कार्यसमिति बैठक कुशवाहा ट

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:12 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:12 PM (IST)
भाजपा सत्ता नहीं राष्ट्र के लिए करती काम
भाजपा सत्ता नहीं राष्ट्र के लिए करती काम

संवाद सहयोगी, कोटालपोखर (साहिबगंज) : भाजपा बरहड़वा मंडल की कार्यसमिति बैठक कुशवाहा टोला स्थित आरबी पैलेस में शनिवार को मंडल अध्यक्ष उत्तम कुमार की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, विशिष्ट अतिथि जिला के महामंत्री कुसुमाकर तिवारी, कार्यक्रम प्रभारी जिला मंत्री गरिमा साह एवं ललिता पासवान उपस्थित थे। सर्वप्रथम भारत माता, डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

यहां गरिमा साह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पंचायत स्तर पर मजबूत करना है। भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र हित के लिए कार्य करती है। समाज में आने वाली हर विपदा में भाजपा के कार्यकर्ता खड़े रहते हैं। कुसुमाकर तिवारी ने कहा कि मुख्य रूप से पार्टी संगठन की मजबूती में ध्यान देना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हो रहे विकास कार्य को समाज के अंतिम लोगों तक संदेश पहुंचाना है। प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ सुख दुख में साथ रहना है तभी संगठन मजबूत होगा। प्रखंड अध्यक्ष उत्तम कुमार ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उसके कार्यकर्ता राष्ट्र हित मैं कार्य करते है। मंच संचालन मंडल महामंत्री रविद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आनंद भगत, एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामबालक चौधरी, मंडल महामंत्री प्रदीप भगत, मंडल के महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीला मंडल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीनबंधु दास, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय पासवान, मंडल उपाध्यक्ष तारक घोष, हराधन मंडल, नीरज गुप्ता, मंडल की मंत्री मंजू देवी, नियति देवी, जयदेव महतो, सुशील मिश्रा, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सरदार आदि उपस्थित थे ।

chat bot
आपका साथी