भाजपाइयों ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी राजमहल नगर के भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर सेवा ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 04:52 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 04:52 PM (IST)
भाजपाइयों ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित
भाजपाइयों ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, राजमहल : नगर के भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया।

भाजपा नगर अध्यक्ष अजय चौधरी एवं महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष वंदना साहा के संयुक्त नेतृत्व में भाजपाइयों ने अस्पताल में कार्यरत एएनएम जीएनएम चतुर्थवर्गीय महिला कर्मी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। अजय चौधरी ने बताया कि सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिला कर्मियों को सम्मानित करने का निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि आज वे पुरुष सहकर्मियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। अस्पताल के सुचारू व्यवस्था के संचालन में महिला स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान को नजरंदाज नहीं किया जा सकता है।

मौके पर भाजपा नेत्री मंजू सिंह, राजू सरकार, किशोर जैन, शशि कर्ण, धर्मवीर पासवान, बबलू शेख, शेखर बर्मन व दीपक चंद्रवंशी भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी