भाजपाई टीकाकरण के प्रति लोगों को करेंगे जागरूक
संवाद सहयोगी राजमहल गुनिहारी पंचायत भवन में भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल कार्यसमिति
संवाद सहयोगी, राजमहल : गुनिहारी पंचायत भवन में भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेन चंद्र साहा की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। शुभारंभ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम प्रभारी गणेश तिवारी की उपस्थिति में वरीय भाजपाई देवदास पाल एवं जिला महामंत्री कार्तिक साहा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
कहा कि हम सभी को मंडल के प्रत्येक बूथ पर लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लेना है। अगर किसी व्यक्ति को टीका लेने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो उसकी परेशानी को दूर कर उसे टीका अवश्य दिलाएं। वर्तमान समय में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के संक्रमण को रोकने में टीकाकरण सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। ऐसा करके ही हम पार्टी की उपलब्धियों एवं किए गए विकास कार्यों के बारे में आम जनता के बीच सही तरीके से बता पाने में सक्षम होंगे। कार्यक्रम प्रभारी गणेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाने, तलाक सहित अन्य बिदुओं पर सकारात्मक पहल कर भारत और भारतवासियों को पूरे विश्व में गौरवान्वित किया है। मौके पर भाजपाई अरुण प्रमाणिक, कृष्णकांत महतो, किशोर चौधरी, भागीरथ मंडल, सुकवा उरांव, अमन सिंह,मनोज मंडल, मुकेश महतो, विष्णु चौधरी आदि थे। आगामी कार्यक्रमों की सफलता पर हुई चर्चा
संवाद सहयोगी, साहिबगंज : भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को बंगाली टोला स्थित रार्बटशन क्लब में हुई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पंकज कुमार चौधरी ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदरश यादव तथा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीनिवास यादव मौजूद थे। बैठक में पूर्व में हुए कार्यक्रमों पर चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई। सभी मंडल अध्यक्षों से कार्यसमिति के गठन, जिला पदाधिकारियों को मंडलों का प्रवासी बनाया गया या नहीं। जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्रों व बूथ की बैठक तय तिथि पर हुई या नहीं इसपर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को कहा गया कि जिले में दिवंगत हुए कार्यकर्ताओं के घर कोई न कोई पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता जरूर जाए। बैठक में जिला स्तर पर राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक चर्चा भी की गई। इस मौके पर कमल महावर, सुनील सिंह, जयप्रकाश सिन्हा आदि मौजूद थे।