युवाओं की आवाज बनें भाजयुमो कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी साहिबगंज भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को जिला परिषद मार्केट स्थित स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:10 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:10 PM (IST)
युवाओं की आवाज बनें भाजयुमो कार्यकर्ता
युवाओं की आवाज बनें भाजयुमो कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को जिला परिषद मार्केट स्थित सभागार में हुई। अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनिमेश सिन्हा ने की। इसमें भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीनिवास यादव, उपाध्यक्ष, रामानंद साह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी, भाजयुमो मीडिया प्रभारी सुनील सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक के पूर्व अतिथियों द्वारा भारत माता, श्याम प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की। जिला अध्यक्ष अनिमेश सिन्हा ने प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि संघर्ष, विश्वास, समन्वय, सामंजस्य, परस्पर संवाद के मूल मंत्र के साथ भाजयुमो को आगे बढ़ना है। संगठनात्मक ²ष्टि से भाजयुमो के बूथ स्तर तक विस्तार के साथ साथ धरना- प्रदर्शन व आंदोलन के साथ युवाओं की आवाज बन कर भाजयुमो को काम करना हैं। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएं। बैठक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के साहिबगंज आमगमन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद चौक पर उनका स्वागत किया। मौके पर मानिक साह ,जयकांत वर्मा, जिवा पासवान, अभिषेक तिवारी, उज्जवल साह, देवाशीष मालाकार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी