बरहड़वावासियों को जल्द मिलेगा जाम की मुक्ति
रहड़वा नगर नगरवासियों को जाम की समस्या से बहुत जल्द निजात मिलेगी। रेलवे फाटक की वजह से आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
संवाद सहयोगी, कोटालपोखर (साहिबगंज ) : बरहड़वा नगर नगरवासियों को जाम की समस्या से बहुत जल्द निजात मिलेगी। रेलवे फाटक की वजह से आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए नगर पार्षद बोर्ड की सहमति पर वार्ड 10 के परिधान वस्त्रालय से रेलवे पुल के नीचे से होते हुए वार्ड 14 के वनवासी संदेश प्रेस तक गार्डवाल व ढक्कन नाला सह सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा।
यह जानकारी बरहड़वा नगर पंचायात के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी देवराज गुप्ता ने दी। उन्होंने बुधवार की शाम रेलवे फाटक का निरीक्षण किया था।
उन्होंने ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से यह काम अब तक शुरू नहीं किया जा सका था। अब सबकुछ धीरे धीरे पटरी पर लौट रही है। कुछ कागजी प्रक्रिया में शेष रह गया है। इस कार्य के पूरा होते ही इस मार्ग से मोटरसाइकिल, आटो, ई-रिक्शा, छोटे छोटे चार पहिया वाहन का परिचालन होगा। लोगों को रेलवे फाटक की वजह से जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगा।
नगर अध्यक्ष श्यामल कुमार दास ने कहा कि बहुत जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। गार्डवाल एवं ढक्कन नाला सह पथ निर्माण कार्य लगभग 99 लाख 98 हजार रुपये की लागत से बनेगी। विदित हो कि योजना का शिलान्यास 12 अप्रैल को किया गया था। आठ महीना बीत जाने के बावजूद भी काम शुरू नहीं किया गया है। इस मौके पर वार्ड पार्षद मनोज कुमार साह, बेचेन शेख, लिपिक अनुप महतो, भाजपा प्रखंड महामंत्री सुनील मिश्रा एवं परवेज आलम के साथ योजना स्थल का निरीक्षण किया गया।