बाबा साहेब का जीवन संघर्ष एक अद्भुत मिसाल

संवाद सहयोगी उधवा उधवा प्रखंड के उत्तरी सरफराजगंज पंचायत सचिवालय में बुधवार को संविधान

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:10 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:10 PM (IST)
बाबा साहेब का जीवन संघर्ष एक अद्भुत मिसाल
बाबा साहेब का जीवन संघर्ष एक अद्भुत मिसाल

संवाद सहयोगी, उधवा : उधवा प्रखंड के उत्तरी सरफराजगंज पंचायत सचिवालय में बुधवार को संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती मनाई गई। भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद यादव ने भीमराव आंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब को हमेशा याद रखा जाएगा। बाबा साहेब का जीवन सचमुच संघर्ष और सफलता की ऐसी अद्भुत मिसाल है। कहा कि आंबेडकर की कड़ी मेहनत से ही आज हमलोगों को दुनिया का सबसे बड़ा संविधान मिला। मौके पर गणेश तिवारी, पंकज घोष, विश्वजीत मंडल, कृष्णा शर्मा, सुनील प्रामाणिक, विक्रम सरकार, काजू मल्लिक, संदीप घोष, पृथ्वी सरकार, सुबेष मंडल, भुवन चंद्र मंडल, राहुल मंडल आदि थे।

साहिबगंज : सकरीगली स्टेशन के समीप स्थित आंबेडकर नगर में बाबा साहब की जयंती मनायी गई। पिछले साल ही इस मुहल्ले का नाम आंबेडकर नगर रखा गया। इस अवसर पर मुहल्ले के लोगों ने बाबा साहिब के संघर्ष पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर रणधीर प्रसाद चौरसिया, रणजीत यादव, संतोष कुमार गौंड, रामेश्वर मंडल, जनकदेव यादव, अर्जुन राय, रमेश कुमार आदि थे। अध्यक्षता आंबेडकर नगर की अध्यक्षा मरान कुरी मुर्मू ने की।

chat bot
आपका साथी