राष्ट्रीय पोषण माह पर निकाली जागरूकता रैली

संवाद सहयोगी उधवा (साहिबगंज) बाल विकास परियोजना की ओर से उधवा प्रखंड परिसर से गुरुवार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 10:44 PM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 10:44 PM (IST)
राष्ट्रीय पोषण माह पर निकाली जागरूकता रैली
राष्ट्रीय पोषण माह पर निकाली जागरूकता रैली

संवाद सहयोगी, उधवा (साहिबगंज) : बाल विकास परियोजना की ओर से उधवा प्रखंड परिसर से गुरुवार को राष्ट्रीय पोषण माह को लेकर सहिया तथा सेविकाओं ने जागरूकता रैली निकाली।

प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव व प्रभारी सीडीपीओ विक्रम महली ने नेतृत्व किया। प्रभारी सीडीपीओ ने बताया कि 30 सितंबर तक सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा गांवों में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका राहेल मरांडी, सुशीला हेम्ब्रम, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर बासकीनाथ यादव, बीटीटी कृपा सिधु रजक, सरना रानी घोष, मरीयम खातून, जयंती देवी, संगीता देवी, अर्चना देवी आदि थे।

मंडरो में सेविकाओं ने निकाली रैली

मंडरो : प्रखंड क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपने पोषण क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। पर्यवेक्षिका शांति हांसदा व पीरामल स्वास्थ्य के बीटीओ संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि एक से तीन सितंबर तक आंगनबाड़ी केंद्र से रैली निकलना है। चार से सोलह सितंबर तक बच्चे के वजन व ऊंचाई मापना है। गर्भवती महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक करना है एवं रैली के दौरान बच्चे को दो गज दूरी का पालन करने, मास्क का उपयोग करने जैसी बातों के बारे में बताया गया।

मातृ वंदना कैंप का आयोजन

बोरियो : पोषण माह के तहत प्रखंड के विभिन्न आंगनबाडी केंद्रों एवं बाल विकास कार्यालय में गुरुवार को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का कैंप का आयोजन कर लाभुकों को योजना की जानकारी दी गई। सेविकाओं के बीच सहजन के बीज का वितरण किया गया। सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण रैली निकाली गईढ्ढ मौके पर पर्यवेक्षिका स्वाति विभाकर, स्कॉलिस्टिका, सेविका विभा मंडल, रानी कुमारी, बासंती देवी आदि थे।

अपने अपने पोषक क्षेत्र में चलाएं अभियान

मंडरो : प्रखंड सभागार में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी नरेश कुमार मुंडा की अध्यक्षता में सेविकाओं की मासिक बैठक हुई। बीटीओ संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि एक सितंबर से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण दिवस कार्यक्रम मनाया जाना है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं कोविड -19 वैक्सीन लेने हेतु छूटे हुए लाभार्थी को उत्प्रेरित कर नजदीक के सेशन साइट पर वैक्सीन दिलवाने हेतु सभी आंगनवाड़ी सेविका को कहा गया। अपने पोषक क्षेत्र में बच्चे के पोषण के लिए जागरूकता अभियान चलाएं ताकि बच्चे कुपोषण का शिकार न हों। मौके पर दर्जनों सेविकाएं उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी