बोरियो में ऑटो पलटा, पांच घायल

संवाद सहयोगी बोरियो (साहिबगंज) बोरियो से बोआरीजोर जानेवाले मुख्य पथ पर बालीडीह गांव क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 05:55 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 05:55 PM (IST)
बोरियो में ऑटो पलटा, पांच घायल
बोरियो में ऑटो पलटा, पांच घायल

संवाद सहयोगी, बोरियो (साहिबगंज) : बोरियो से बोआरीजोर जानेवाले मुख्य पथ पर बालीडीह गांव के पास तेज रफ्तार से जा रहा ऑटो सड़क किनारे पलट गया। इसमें पिडरा मंडरो का 14 वर्षीय मुकेश सोरेन, बीरबलकांदर कर 20 वर्षीय संजू मुर्मू व 60 वर्षीय वाले सोरेन तथा 65 वर्षीय ताला मुर्मू व 17 वर्षीय मुसीला मुर्मू घायल हो गया। ताला मुर्मू व मुसीला मुर्मू के के घर पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर एएसआइ श्याम चरण हेम्ब्रम ने पहुंचकर घायलों को पुलिस वैन से सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। घायल महिला ताला मुर्मू ने बताया कि बोरियो प्रखंड के बीरबलकांदर के टब्बू मरांडी के घर शादी थी ढ्ढ वहीं से ऑटो से घर पिडरा मंडरो जा रहे थे। अचानक ऑटो पलट गया और गड्ढ़े में जा गिरा। ग्रामीणों ने बताया कि ऑटो चालक मिथुन टुडू नशे में धुत था। इसी वजह से यह हादसा हुआ। इस कारण कई लोगों की जान आफत में पड़ गई। एएसआइ श्याम चरण हेम्ब्रम ने बताया कि ऑटो चालक मिथुन टुडू को ओडी पदाधिकारी के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने ऑटो जब्त कर लिया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।

chat bot
आपका साथी