अर्जुन मुंडा के चहेते थे अरुण मंडल

संवाद सहयोगी उधवा (साहिबगंज) राजमहल के पूर्व विधायक अरुण मंडल पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:07 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 09:07 PM (IST)
अर्जुन मुंडा के चहेते थे अरुण मंडल
अर्जुन मुंडा के चहेते थे अरुण मंडल

संवाद सहयोगी, उधवा (साहिबगंज) : राजमहल के पूर्व विधायक अरुण मंडल पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के चहेते थे। अर्जुन मुंडा भी उनके आग्रह को नहीं ठुकरा पाते थे। अरुण मंडल की बेटी की शादी में भी अर्जुन मुंडा शामिल हुए थे। अरुण मंडल का मान रखने के लिए मुख्यमंत्री रहते हुए अर्जुन मुंडा राधानगर हाई स्कूल परिसर में आयोजित एक उद्घाटन समारोह में शामिल होने आए थे।

हॉर्स ट्रेडिग मामले में भी अरुण मंडल का नाम आया था। सीबीआइ ने उसके राधानगर स्थित आवास पर छापेमारी की थी, लेकिन कोई सबूत नहीं मिला था। एसबीआइ राजमहल शाखा में स्थित उनके खाते को सील कर लेनदेन की जांच सीबीआइ ने की थी। बाद में वह बरी कर दिए गए थे। तत्कालीन विधायक ध्रुव भगत की वजह से वे भाजपा से जुड़े थे। हालांकि उनसे अनबन होने के कारण बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के सानिध्य में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। चांय जाति की राजनीति ने अरुण मंडल को अलग पहचान दिलाई थी। चांय जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए उन्होंने जोरदार आंदोलन चलाया था। वह ठेकेदारी से लेकर खेतीबाड़ी में भी निपुण थे। राधानगर तथा बरहड़वा अंचल के सिरासिन तथा कालू बेलडांगा में खेती करते करते किसानों की समस्या को लेकर प्रखंड तथा अनुमंडल में जाने लगे। इस दौरान उसकी पहचान तत्कालीन विधायक ध्रुव भगत से हुई तथा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। विधायक से निकटता के कारण वे ठेकेदारी करने लगे। धीरे धीरे राजनीतिक क्षेत्र में पहचान बनाई। चांय संगठन ने उसके अंदर राजनीतिक महत्वाकांक्षा जगाई तथा वे सक्रिय राजनीति में शामिल हो दो दो बार विधायक बने। सरल स्वभाव तथा मिलनसार रहने के कारण लोगों के बीच तुरंत घुल मिल जाते थे।

: पूर्व विधायक के निधन पर जताया दुख

संवाद सहयोगी, राजमहल : राजमहल विधानसभा क्षेत्र का दो बार प्रतिनिधित्व करने वाले अरुण मंडल के निधन पर भाजपाइयों ने शोक जताया है। भाजपा नगर अध्यक्ष अजय चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष वीरेन चंद्र साहा, पूर्व जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, किशोर जैन, कार्तिक साहा, देवदास पाल, भूदेव कुमार, किशोर चौधरी, मनोज साहा, संजय प्रमाणिक, कंचन बनर्जी, धर्मवीर पासवान, दीपक चंद्रवंशी, आलोक राय, शशि कर्ण, ओमप्रकाश साहा, गोपाल मंडल, उमाकांत मंडल, सिटू मिश्रा सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी