सूर्यदेव घाट पर बनेगा तोरणद्वार

संवाद सहयोगी राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा ने रविवार को राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:49 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:49 PM (IST)
सूर्यदेव घाट पर बनेगा तोरणद्वार
सूर्यदेव घाट पर बनेगा तोरणद्वार

संवाद सहयोगी, राजमहल : विधायक अनंत कुमार ओझा ने रविवार को राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र में विधायक निधि मद से 15 लाख की लागत से बनने वाले तीन विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। विधायक ने सूर्य देव घाट पथ पर सात लाख की लागत से बननेवाले तोरणद्वार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कोणार्क के सूर्य मंदिर की याद दिलाएगा। विधायक अनंत कुमार ओझा ने बताया कि इसके पूर्व यहां चार लाख रुपये की लागत से तोरण द्वार बनाना था, परंतु बाद में कोणार्क सूर्य मंदिर सरीखा तोरण द्वार बनाने के लिए प्राक्कलन राशि को बढ़ाकर सात लाख रुपये किया गया है। इससे निश्चय ही मंदिर और क्षेत्र की भव्यता बढ़ेगी। तोरणद्वार के शिलान्यास के बाद विधायक ने अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में चार लाख की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण व मधुसूदन कॉलोनी स्थित श्मशान घाट परिसर में चार लाख की लागत से चबूतरा निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। उपस्थित लोगों ने विधायक द्वारा जनोपयोगी योजनाओं का शिलान्यास किए जाने पर धन्यवाद देते हुए खुशी जाहिर की। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अजय चौधरी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष वंदना साहा, मंजू सिंह, जिला महामंत्री कार्तिक साहा, उज्जवल मंडल, मधुप गुंजन, संजय प्रमाणिक, किशोर जैन, ओम प्रकाश साहा, पुरुषोत्तम मिश्रा, दीपक चंद्रवंशी, मनोज कुमार साहा, धर्मवीर पासवान, बबलू शेख, जुबेर कुरैशी आदि मौजूद थे।

विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात

साहिबगंज : राजमहल विधायक अनंत ओझा ने रविवार को शोभनपुर भट्ठा के बूथ संख्या 44, 45, 46 पर जाकर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। विधायक ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। कुछ राजनीतिक दल भ्रम फैलाकर लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाएंगे। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिसका लोगों को सीधे लाभ मिल रहा है। मौके पर रहे बिट्टू यादव, सिटू सिन्हा, मिट्ठू यादव, बब्बन यादव, प्रो लक्ष्मी नारायण गोप, प्रो जनार्दन यादव, चंदन कुमार, पंकज कुमार, सरोज सिन्हा, टुनटुन सिन्हा, उमेश यादव, जयकांत वर्मा, गौरीशंकर यादव, योगेंद्र यादव, राजकुमार यादव, बासकी यादव, मनीष सिन्हा एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी