तालझारी थाना परिसर में लगाया आंवला का पेड़

संवाद सहयोगी तालझारी (साहिबगंज) दैनिक जागरण के अभियान मिशन ऑक्सीजन के तहत शुक्रवार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:51 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:51 PM (IST)
तालझारी थाना परिसर में लगाया आंवला का पेड़
तालझारी थाना परिसर में लगाया आंवला का पेड़

संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : दैनिक जागरण के अभियान मिशन ऑक्सीजन के तहत शुक्रवार को तालझारी थाना परिसर में पौधारोपण किया गया। आंवला एवं अन्य पेड़ लगाया गया। थाना प्रभारी कैलाश कुमार ने बताया कि दैनिक जागरण की पहल काफी सराहनीय है। इस अभियान के तहत पेड़ लगाने से हमारे आसपास के वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी और प्रदूषण मुक्त होंगे। इसीलिए सभी लोगों को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। कोरोना ने हमें पौधों की महत्ता से अवगत करा दिया है। लोगों को ऑक्सीजन के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। पौधा लगाने से वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी। इसलिए लोग अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इस दौरान एसआइ बनारसी बाबू, एएसआइ विमल कुमार सिंह, भूषण धोबी, रामप्रवेश राम आदि मौजूद थे।

------------

बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाए गए पौधे

संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज) : बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को चिकित्सक डॉक्टर चंद्रशेखर प्रसाद चंद्र तथा पिरामल के बीटीओ सुशील कुमार भगत की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया। डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद चंद्र ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों ने अपनी जान गवा दी। ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने को लेकर क्षेत्र में सभी लोगों को पौधरोपण करना चाहिए। इससे समुचित ऑक्सीजन मिल सके। इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. दिलीप कुमार, सीएचओ, एएनएम आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी