प्याज के साथ सब्जी भी हुई महंगी

बोरियो प्ररवण्ड मुख्यालय के हाटपाड़ा सब्जी मंडी में प्याज के लगातार दाम बढ़ोतरी का जायजा ली गई थोक एंव खुदरा विक्रेता सागर रक्षित से ब्याज का भाव जानना चाहा तो उन्होने बताया की प्याज 100 रु0 किलो मुली 10 रु0 किलोटमाटर 30 रु0 किलोबंधा कोबी 20 रु0 किलो फुल कोबी 20 रु0आलू 1

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 06:52 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:21 AM (IST)
प्याज के साथ सब्जी भी हुई महंगी
प्याज के साथ सब्जी भी हुई महंगी

संस, बोरियो (साहिबगंज) : स्थानीय बाजार में लगातार प्याज की दाम में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे लोग परेशान है। बाजार में सेव से अधिक प्याज का दाम है। ऐसे में लोग प्याज खाने से कतराने लगे हैं। वहीं सब्जियों की दाम भी काफी उछाल आया है। बोरियो बाजार में प्याज 100 रुपए किलो, मूली 10 रुपए किलो, टमाटर 30 रुपए किलो, बंधा गोभी 20 रुपए किलो, फूल गोभी 20 किलो,, आलू 18 रुपए किलो, बैंगन 30 रुपए किलो, कुंदरी 15 रुपए किलो बिक रही है। सब्जी विक्रेता सागर रक्षित पूछने पर बताया कि प्याज का दाम आसमान छू रहा। उन्होंने बताया की राजमहल, तीनपहाड़ एव बंगाल से सब्जी आती है। जो दाम में लाते है उससे कुछ लाभ करके बेचते है।

chat bot
आपका साथी