झारखंड में विकास के सभी कार्य बंद

आज सूबे में अराजकता की स्थिति है। आये दिन हत्या लूट दुष्कर्म अपहरण की घटनाएं हो रही है। यह सब तब होता है जब शासक कमजोर होता है। बेपरवाह होता है। शासक को जनता की समस्याओं की कोई चिता नहीं होती है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 07:45 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 07:45 PM (IST)
झारखंड में विकास के सभी कार्य बंद
झारखंड में विकास के सभी कार्य बंद

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : आज सूबे में अराजकता की स्थिति है। आये दिन हत्या, लूट, दुष्कर्म, अपहरण की घटनाएं हो रही है। यह सब तब होता है जब शासक कमजोर होता है। बेपरवाह होता है। शासक को जनता की समस्याओं की कोई चिता नहीं होती है। वर्तमान सरकार के दो साल के कार्यकाल पूरा होने जा रहा है पर प्रदेश में विकास के सभी कार्य बंद हैं। पूर्ववर्ती रघुवर दास की सरकार के किये गए कार्यो का सिर्फ फीता काटकर कर क्रेडिट लेने में हेमंत सोरेन सरकार लगी हैं।

यह बातें मंगलवार को राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कही। वह सामुदायिक भवन में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदरश यादव व मंच संचालन जिला महामंत्री कार्तिक साह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने किया।

अनंत ओझा ने कोविड-19 की रोकथाम में राज्य सरकार की विफलता को रेखांकित किया। कहा, राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में विफल साबित हो रही है। कुशल प्रबंधन का अभाव है। कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से अन्य राज्यों की सरकार टीकाकरण का रफ्तार को बढ़ाते हुए प्रदेश की जनता को बचाने में लगी हैं। वहीं झारखंड सरकार टीकाकरण कराने में नाकाम साबित हुई हैं।

उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसले के साथ उन्होंने ने जनजातीय समाज को गौरवान्ति करने का कार्य किया। वहीं राज्य सरकार जनजातीय समाज को ठगने का काम किया हैं। उन्होंने ने कहा, संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ कार्य कर मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को अवगत कराएं। जिलाध्यक्ष रामदरश यादव ने बताया कि नौ दिसंबर को जिले के सभी मंडलों में मंडल कार्यसमिति की बैठक की जाएगी। वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी ने केंद्र सरकार द्वारा राज्य में चलाई जा रही योजनाओं को बताया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र ठाकुर ने संगठन कार्य रचना को बताया। इस मौके पर जिला मंत्री गौतम यादव, गरिमा साह, चांदनी देवी, सोनेलाल ठाकुर, राखी शर्मा, विनोद चौधरी, अनिमेष सिन्हा, नोशाद आलम, सलखू सोरेन, राजेश मंडल, रामानंद साह, जय प्रकाश सिन्हा, प्रताप राय, अरविद झा, सागर मंडल, पंकज चौधरी, संजय मंडल, प्रशांत शेखर, दीपक चन्द्रवंशी, हरिबोल मंडल, राजीव चौधरी, जितेंद्र पंडित, उमाकांत मंडल, राज कुमार साह, राजकिशोर उपाध्याय अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी