आकाश पांडेय बने लोजपा के प्रदेश महासचिव

संवाद सहयोगी साहिबगंज दुमका परिसदन में लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विकास रंजन के न

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:34 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:34 PM (IST)
आकाश पांडेय बने लोजपा के प्रदेश महासचिव
आकाश पांडेय बने लोजपा के प्रदेश महासचिव

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : दुमका परिसदन में लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विकास रंजन के नेतृत्व एवं लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार राज की उपस्थिति में संताल परगना प्रमंडलीय बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें पूरे संताल परगना में लोजपा से जुड़े सभी निवर्तमान जिलाध्यक्ष व पार्टी के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव, पार्टी के दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सर्वसहमति से आकाश पांडेय को लोकजनशक्ति पार्टी झारखंड का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया। आकाश पांडेय इस से पूर्व में पार्टी में झारखंड के प्रदेश सचिव थे। पार्टी के प्रति उनका समर्पण एवं उनके द्वारा किए गए संगठनात्मक कार्यो से प्रभावित होकर झारखंड लोकजनशक्ति पार्टी का प्रदेश महासचिव बनाया गया। आकाश पांडेय ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी हैं उसके लिएैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय विकास रंजन, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार राज, झारखंड के दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश पासवान एवं सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं।

chat bot
आपका साथी